इराक में अमेरिका ने की मिशन खत्म करने घोषणा 

वॉशिंगटन/बगदाद
18 सालों की लंबी लड़ाई के बाद अब अमेरिका ने इराक में अपना मिशन खत्म करने की घोषणा कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल काजिमी ने सोमवार को समझौते की घोषणा कर दी है। अमेरिकी सैनिकों के इराक में भेजे जाने के 18 सालों के बाद इस मिशन को बंद करने की घोषणा की गई है। 2021 के अंत तक इराक में अमेरिकी लड़ाकू मिशन को औपचारिक रूप से समाप्त करने के समझौते पर मुहर लगा दी गई है।

इराक में खत्म अमेरिकी मिशन अफगानिस्तान के बाद अमेरिका ने इराक में भी अपना मिशन खत्म करने का फैसला कर लिया है और अब एक निश्चित समय सीमा के भीतर अमेरिकी सेना इराक से निकल जाएगी। अफगानिस्तान और इराक, दोनों जगहों पर लड़ाई अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने शुरू की थी और अब जो बाइडेन के कार्यकाल में अमेरिका ने दोनों जगहों पर लड़ाई खत्म करने का ऐलान कर दिया है। यानि, अफगानिस्तान के बाद अब इराक में भी अमेरिकी युद्ध अभियान खत्म हो गया है। इराक की मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल काजिमी के बीच व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने की ये पहली मुलाकात थी, जिसमें अमेरिका ने इराक में अपना मिशन खत्म करने ऐलान कर दिया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *