प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों को जाना

भोपाल

मध्यप्रदेश कैडर के 2020 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने आज मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों और योजनाओं को जाना। प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी से सभी प्रशिक्षु आईएएस ने भेंट की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयकियावत, संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस, उप सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को विभागीय गतिविधियों, योजनाओं और मैदानी चुनौतियों से अवगत कराया।  स्कूल शिक्षा विभाग की प्राथमिकताओं एवं गतिविधियों पर केंद्रित प्रस्तुतीकरण भी अधिकारियों के समक्ष किया गया। आईएएस अधिकारियों के 2010 बैच में अभिषेक सराफ, अग्रिम कुमार, अनिल कुमार राठौर, सुश्री अंजलि रमेश,  अंशुमान राज,  हिमांशु जैन,  प्रखर सिंह और  विवेक के.वी. शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *