अमेरिका ट्यूनीशिया में अशांति से चिंतित है: व्हाइट हाउस

वाशिंगटन
अमेरिका अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में बढ़ रहे संकट से चिंतित है और जो बिडेन प्रशासन के अधिकारी स्थिति को समझने के लिए ट्यूनीशियाई नेताओं के संपर्क में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस' के प्रवक्ता जेन साकी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘हम ट्यूनीशिया के घटनाक्रम के बारे में चिंतित हैं, जो ट्यूनीशियाई अधिकारियों द्वारा अपनी अर्थव्यवस्था को स्थिर करने, कोविड -19 महामारी के दोबारा सिर उठाने से रोकने और सभी ट्यूनीशियाई लोगों के जीवन स्तर में सुधार करने की मांग करने के कारण शुरू हुआ हैं। हम स्थिति के बारे में अधिक जानने, शांति का आग्रह करने और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के अनुरूप आगे बढ़ने के ट्यूनीशियाई प्रयासों का समर्थन करने के लिए वहां के नेताओं के साथ व्हाइट हाउस और विदेश विभाग दोनों में वरिष्ठ स्तर पर संपर्क में हैं।'' साकी ने कहा कि बिडेन प्रशासन ने अभी तक यह निर्धारित नहीं किया है कि ट्यूनीशिया में राजनीतिक संकट को तख्तापलट कहा जा सकता है या नहीं। विदेश विभाग को किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए कानूनी विश्लेषण करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *