भारतीय मेंस हॉकी टीम ने स्पेन के खिलाफ 3-0 से शानदार जीत दर्ज की 

 नई दिल्ली 
टोक्यो ओलंपिक का आज पांचवां दिन है। पहले चार दिन में भारत के नाम अभी तक एक मेडल रहा है, जो पहले दिन वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता था। पांचवें दिन भारतीय मेंस हॉकी टीम ने स्पेन रे खिलाफ 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। इस तरह से भारत ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। मेंस हॉकी टीम को पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से हार झेलनी पड़ी थी। शूटिंग में सौरभ चौधरी और मनु भाकर की जोड़ी ने निराश किया। 

  टेबल टेनिस में थोड़ी देर में शरत कमल तीसरे राउंड में चीन के मा लांग से भिड़ेंगे। वहीं बैडमिंटन में भारत के सात्विक साईराज रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी मेन्स डबल्स ग्रुप मैच में ग्रेट ब्रिटेन के बेन लेन और सीन वेंडी से भिड़ेंगे इस जीत के साथ ही भारत पूल ए में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया पूल ए में 9 प्वॉइंट के साथ टॉप पर है। रुपिंदर पाल के दो गोल और सिमरनजीत के एक गोल के दम पर भारत ने स्पेन को 3-0 से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *