दिल्ली में सुबह से जोरदार बारिश, यूपी-बिहार में भी अलर्ट

 नई दिल्ली 
देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है तो वहीं कई राज्य उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं। कई दिनों से गर्मी में जी रहे राजधानी के लोगों को मंगलवार सुबह कुछ राहत मिली। दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान था कि दिल्ली समेत हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में 27 जुलाई को बारिश होगी। यूपी-बिहार में भी मौसम करवट लेने वाला है। आईएमडी बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है। बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है। वहीं यूपी के कई जिलों में सावन के शुरू होते ही झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड के कुछ जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है।  
 
मौसम विभाग ने कहा है कि यूपी के कुछ जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरपुर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मेरठ, बागपत, अलीगढ़, गाजियाबाद, एटा. कासगंज में भी 27 जुलाई और 28 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बता दें कि आईएमडी ने रविवार को दिल्ली में सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था और आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और शाम में मध्यम स्तर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया था। विभाग ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *