15वीं साइकिल यात्रा 11 राज्यों से होते हुए पहुंचेगी वैष्णो देवी

देवास
मिशन न्यू इंडिया नरेन्द्र मोदी विचार मंच व्हीआरके संस्था की 15वीं सायकल यात्रा देवास से लेकर माता वैष्णो देवी जम्मू के लिए महाकाल कालोनी वैष्णोदेवी धाम मंदिर से रवाना हुई। मुख्य अतिथि नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य, राष्ट्र निर्माण सेना प्रदेश प्रभारी सूरज ब्रह्मे, श्रमिक नेता लोकेश विजयवर्गीय, रमेश कौशल, बालकृष्ण वर्मा ने यात्रा संस्थापक दीपक पाटनकर का पुष्पमाला पहनाकर एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए रवाना किया।

यात्रा में रामप्रसाद योगी, समंदर सिंह, सावलेश योगी, जेके कर्पे आदि यात्री 1 माह में 2100 किमी का सफर सायकल से तय करेंगे। सायकल यात्रियों का वैष्णोदवी धाम मंदिर पर सज्जन राव, मोहन योगी, प्रेम नारायण, प्रकाश पाटनकर, उत्तमराव, सूरज सोनी, संजय मालवीय, रोहित कुमावत, विजय मालवीय, विशाल परमार, शीतला माता मंदिर पर पूर्व पार्षद संजय दायमा, दीपू नरवले, बीएनपी  गेट पर गोपी भैया, उज्जैन रोड़ पर सुरेश राव, पाटनकर, जुगनू गोस्वामी मित्र मंडल, बाईपास पर चंद्रप्रकाश मित्रमण्डल द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं सल्पाहार कराकर स्वागत किया गया। यात्रा देश के 11 राज्यों से होकर गुजरेगी।

सायकल यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वदेश अपनाओं, देश बचाओं, कोरोना महामारी पर विजय की पताका फहराना, मास्क लगाकर ही बाहर निकलना, साबुन से हाथ धोना, 2 गज की दूरी बनाकर रहना, भारत का पुन: निर्माण करना, रक्तदान करके जीवन बचाईयें, जैविक अपनाकर धरती बचाईयें, पौधे लगाकर पर्यावरण बचाईएं, स्टॉप डेम बनाकर जल बचाइए, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं, स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत, नशा मुक्त भारत आदि संदेश दिए जायेंगे। साथ इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का स्वागत कर मंगलमय यात्रा की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *