राहुल गांधी ट्रैक्टर लेकर पहुंचे संसद, कहा- किसानों को आतंकी मानती है सरकार, मैं संदेश लेकर आया

नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंचे हैं। मॉनसून सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसानों का संदेश लेकर संसद आया हूं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबा रही है और उनके मुद्दों पर संसद में चर्चा नहीं होने दे रही। तीन नए कृषि कानूनों को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि ये काले कानून हैं और सरकार को इन्हें वापस लेना ही होगा। पूरा देश यह जानता है कि ये कानून देश के 2 से 3 कारोबारियों को ही फायदा पहुंचाने वाले हैं। कांग्रेस लीडर ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'सरकार के मुताबिक किसान काफी खुश हैं। संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोग आतंकवादी है। लेकिन हकीकत में किसानों के अधिकारों को छीना जा रहा है।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *