चहुँओर हो रहा है विकास, दतिया में 85 लाख के विकास कार्यों का डॉ. मिश्रा ने किया लोकार्पण

दतिया
 मन में सदैव एक ही भाव रहा है और वह है दतिया का संपूर्ण विकास। आज दतिया में चारों ओर हो रहे विकास कार्यों को सहज ही देखा जा सकता है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया शहर में 85 लाख रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने रविवार को झांसी चुंगी के पास सर्किट हाउस के सामने 47 लाख की लागत से निर्मित पाथवे का  लोकार्पण  किया। उन्होंने उन्होंने लाला की ताल में 38 लाख रुपए की लागत से तैयार की गई जाली और फुटपाथ का भी लोकार्पण किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि दतिया शहर को खूबसूरत बनाने के लिए पार्कों के सौंदर्यीकरण के साथ ही विभिन्न मार्गो और रिंग रोड का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि शहर को सुंदर बनाए रखने के लिए हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी को निभाए। शहर को स्वच्छ बनाए रखें और गंदगी न फैलाएं। निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालें। अतिक्रमण न करें। शहर के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी का भली-भांति निर्वहन करना है।

लाला का ताल पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है
डॉ. मिश्रा ने कहा कि लाला का ताल का सौन्दर्यीकरण कर उसे पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित कर वहाँ सैल्फी पॉइंट बनाया गया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि कोरोना के कारण दतिया में श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग बनाने का कार्यक्रम नहीं हो पा रहा था। इस बार हम घरों में ही पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करें।

पौधरोपण कर संरक्षण का भी संकल्प लें
डॉ. मिश्रा ने पौधरोपण कार्यक्रम में "एल्वा-चम्पा" का पौधा रोपा। उन्होंने  वृक्षों का महत्व समझाते हुए सभी लोगों से आह्वान किया कि वे भी पौधरोपण करें और पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लें। पौधों के संरक्षण के साथ संवर्धन और देखरेख की जिम्मेदारी का भली-भांति निर्वहन भी करें। उन्होंने आम जनता से अपेक्षा की कि वे वृक्षों को नुकसान पहुँचाने वाले लोगों को वृक्षों के महत्व के बारे में समझाएँ।  कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. आसाराम अहिरवार, सुरेंद्र बुधौलिया और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *