वाणिज्यिक कर मंत्री देवड़ा ने खखराई घटना की जाँच के दिये निर्देश

मंदसौर
वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के ग्राम खखराई की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना में लापरवाही बरतने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने घटना के संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को जाँच और आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री देवड़ा ने घटना को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है तथा घायलों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं।

आबकारी उप निरीक्षक नरेंद्र डामर निलंबित
ग्राम खखराई की घटना के पश्चात आबकारी उप निरीक्षक नरेंद्र डामर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उप निरीक्षक डामर वृत मल्हारगढ़ में तैनात थे। कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि उक्त घटना में आगे की कार्यवाही लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *