अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं सीएम योगी 

लखनऊ
2022 में अंदर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश का सियासी पारा चढ़ने लगा है, तो वहीं अटकलों का दौर भी शुरू हो गए है। खबर के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ा सकती है। वहीं, सीएम योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सीएम योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने की अटकलों के साथ ही अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वो सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं।
 
बता दें, भाजपा ने 2022 में 403 में से 300 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए रणनीतियां बनाई जा रही हैं। इसके लिए पार्टी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ा सकती है। सबसे ज्यादा चर्चा में सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, दिनेश शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महेंद्र सिंह के नाम हैं। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही अन्य दिग्गज भी विधान परिषद सदस्य हैं। इनका कार्यकाल भी ज्यादा दिन नहीं है।
 
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल भी सितंबर 2022 तक ही है। बीजेपी की कोशिश है कि अगर दिग्गज नेता विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो आसपास की विधानसभा सीटें सुरक्षित हो जाएंगी। ऐसे में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, अयोध्या के बीजेपी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का कहना है कि वह सीएम योगी के लिए अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *