दो शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय पुरुस्कार : राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की ओर से कलेक्टर ने किया सम्मान

बेमेतरा
बेमेतरा जिले के दो शिक्षक राजेश कुमार यादव एवं श्रीमती मीना पाटकर को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरुस्कार 2020 से नवाजा गया है। बीते दिनों राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम समारोह में दोनों शिक्षकों के सम्मान की घोषणा की। कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने सँयुक्त जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में दोंनो शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्हें पुरुस्कार स्वरूप 21 हजार का चेक भी प्रदान किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी सहित दोनो शिक्षकों के परिजन भी उपस्थित रहें। कलेक्टर ने दोंनो शिक्षकों को शुभकामनाएं देतें हुए आगें भी इसी तरह से शिक्षण कार्य करतें रहने कहा। आप जैसे शिक्षकों को देखकर अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलता है।

राजेश कुमार यादव विकासखंड बेरला के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बारगांव में प्रधान पाठक के रूप में पदस्थ है। यादव पालकों से सतत संपर्क कर नि:शुल्क पुस्तक, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, गुणवर्ता पूर्ण शिक्षा वृक्षारोपण के प्रति सजग होने के कारण विद्यालय हरा-भरा हो गया है।  मीना पाटकर बेरला विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल पाहंदा में व्याख्याता के रूप में पदस्थ है। शिक्षा एवं पर्यावरण के प्रति प्रेम जागृत करनें नवाचार हेतु यह पुरुस्कार प्रदान किया गया है।

बेमेतरा से आगामी वर्ष हेतु चयनित शिक्षकों की घोषणा शिक्षा मंत्री छ.ग.शासन द्वारा की गयी, जिसमें श्रीमती मीनाक्षी शर्मा प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघौरी, वि.ख. बेमेतरा तथा कमलदास मानिकपुरी, व्याख्याता, शासकीय कन्या उ.मा.वि.साजा, वि.ख.साजा के नामों की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *