22 लाख मूल्य के कीमती हीरो के साथ तस्कर पुलिस के शिकंजे मे

गरियाबंद
गरियाबंद मैनपुर क्षेत्र से हीरो की तस्करी रोकने पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते हीरे के तस्कर उसके शिकंजे मे फंसते जा रहे है । रविवार को पुलिस ने एक हीरा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 22 लाख मूल्य के 204नग हीरे बरामद किये।

मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस कप्तान पारुल माथुर को फोन पर सूचना मिली थी कि तस्कर हीरा बेचने ग्राहक की तलाश में मैनपुर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने मैनपुर थान के बरदुला गांव में जाच कर रही थी। इस दौरान आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर तस्कर ने अपना नाम नीलम दास कश्यप निवासी देवभोग का बताया। आरोपी के पास से 204 नग हीरा बरामद किया गया है। जब्त हीरे की कीमत 22 लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई है। एसपी पारुल माथुर ने कहा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने हीरा तस्करो को गिरफ्तार करते हुए उनके पास सा  अब तक 1316 नग हीरा जब्त कर चुकी है जिसकी कीमत करोडो मे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *