सबमर्सिबल के लिए पोल लगाते समय दौड़ा करंट, तीन की मौत 

 फिरोजाबाद 
उत्तर प्रदेश में टूंडला के नगला सिंघी थाना क्षेत्र में सबमर्सिबल लगाने के लिए पोल को लगाया जा रहा था। ऊपर से गुजर रही 11000 की विद्युत लाइन से पोल टच हो गया और करंट दौड़ गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई।

नगला सिंघी के गांव बांस झरना में गांव के एक युवक की समर लगनी है। यहां पर रविवार को सबमर्सिबल की खुदाई के लिए पोल लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11000 की लाइन से पोल टच हो गया। गीला होने के कारण करंट तेजी से दौरा और पोल को लगा रहे श्रमिकों की चीख-पुकार मच गई।

मौके पर ही केशव (28 वर्ष), गजराज (32 वर्ष), राम ब्रिज (35 वर्ष) की मौत हो गई जबकि धर्मेंद्र, मुकेश और सुशील घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। तीन लोगों की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *