अब एम्स पटना में रोबोट से होगा ब्रेन ट्यूमर और रीढ़ का ऑपरेशन

 पटना 
एम्स पटना में अब रोबोटिक विधि व थ्रीडी तकनीक से ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हो सकेगा। इसमें मरीजों को ना तो सर्जरी के लिए बड़ा चीरा लगेगा और ना ही ऑपरेशन के बाद ज्यादा दर्द का सामना करना होगा। यही नहीं सर्जरी के बाद मरीज एक हफ्ते के अंदर हॉस्पीटल से डिस्चार्ज भी हो सकेंगे। यह सब संभव हुआ है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं रोबोटिक तकनीक से संचालित ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप तकनीक से। शनिवार को एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में इस मशीन का शुभारंभ हुआ।

विभाग के अध्यक्ष डॉ. विकास झा ने बताया कि माइक्रोस्कोप असिस्टेड न्यूरोइंडोस्कोपी, 3डी मिनिमली इन्वेंसिव, न्यूरोनेविगेशन गाइडेड स्पाइन सर्जरी मशीनों का लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि बिहार में पहली बार किसी भी संस्थान में इस तरह के आधुनिक उपकरण न्यूरो सर्जरी के लिए लगे हैं। इस तकनीक से ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हेमरेज (एक्यूरिज्म, आइटेरियोसिश, मालफोरमेशन, स्कल बेस) आदि के मरीजों का ऑपरेशन करने में आसानी होगी। कई ऑपरेशन में मरीजों को बेहोश करने की भी जरूरत नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *