लूट और ब्लैकमेलिंग के मामले में एनजीओ संचालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रायपुर
लूट और ब्लैकमेलिंग के मामले में गोसवा के नाम से एनजीओ चलाने वाले रवि वर्मा को मुजगहन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवती साहू ने 9 मार्च को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था कि वह अपने भाई संजू साहू के साथ अपने घर सिवनी जा रहा था। इसी दौरान धुसेरा नाला के पास आरोपी मिले और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद हमलावरों ने कोरे कागज में हस्ताक्षर करवा लिए। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने घटना स्थल की विवेचना की। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने संजू के स्वस्थ्य होने के बाद बयान लिया। संजू ने अपने फ्लैट के क्रय-विक्रय को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी दी। इसमें बिल्डर्स से विवाद होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने पवन महानंद, राहुल दुर्गा, राहुल दीप व सानू उइके को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसमें मुख्य आरोपित रवि वर्मा फरार चल रहा था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *