आज से सावन माह की शुरूआत, सोमवार को श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे शिवालयों में जलाभिषेक
रायपुर
सावन माह की शुरूआत कल से शुरू हो रही है और इस साल भी श्रद्धालु शिव मंदिरों में जलाभिषेक नहीं कर पाएंगे और सिर्फ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भगवान शिव के दर्शन कर करेंगे। इसके साथ ही कांवर यात्रा भी नहीं निकालेगी।
महादेवघाट के ऐतिहासिक हटकेश्वरनाथ मंदिर, बूढ़ातालाब के बूढ़ेश्वर मंदिर और मठपारा के नील कंठेश्वर मंदिर समेत अनेक शिव मंदिरों में सावन माह की तैयारियां पूरी कर ली गई है और साफ-सफाई, रंगरोगन के सााथ ही पूजन की विशेष व्यवस्था पूरी हो गई है। इस दौरान प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग का अलग-अलग रूपों में आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। महादेवघाट मंदिर के पं.सुरेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि हर साल मुख्य द्वार के समक्ष लंबी लाइन लगती है और मंदिर में भीड़ ज्यादा न हो इसलिए मंदिर के पीछे से प्रवेश दिया जाएगा। पीछे काफी खुली जगह है। भक्तगण शारीरिक दूरी कर पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे और द्वार पर ही सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग करके प्रवेश दिया जाएगा। बेलपत्र, फूल, नारियल, धतूरा एवं अन्य पूजन सामग्री को थैलियों में रखकर लाने पर पूरी तरह से प्रबिंध लगा दिया गया है। यदि कोई श्रद्धालु थैली में पूजन सामग्री लेकर आएगा तो उसे द्वार पर ही जमा कर लिया जाएगा। भीतर ले जाने नहीं दिया जाएगा।
इसके अलावा हर साल हजारों की संख्या में कांवरिये जलाभिषेक करने शिव मंदिरों में पहुंचे है लेकिन इस साल कांवर यात्रा को अनुमति नहीं मिली है, इसलिए परिसर में कांवरियों के लिए व्यवस्था नहीं की जा रही है।
