स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के 253 पदों पर भर्ती के लिए 30 और 31 को होगी परीक्षा

रायपुर
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत रायपुर में संचालित स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 253 पदों पर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, क्लर्क और चौकीदारों की भर्ती होगी। इसके लिए 30 और 31 जुलाई को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र वेबसाइट डीईओारायपुर डॉट कॉम पर अपलोड किए जाएंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने बताया कि परीक्षा के लिए 15 हजार 800 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की भर्ती की जानी है, उनमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कुंरा धरसींवा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय आरंग, माता बिन्नी बाई सोनकर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भाटागांव रायपुर, बीपी पुजारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, प्रियदर्शनी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय नेवरा,पं.आर डी. तिवारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर,बी.पी.पुजारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय राजातालाब रायपुर और शहीद स्मारक अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय फाफाडीह, रायपुर शामिल हैं। इस विद्यालयों में व्याख्याता प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं अन्य कार्यालयीन स्टाफ के संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *