पीएम मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’ 

 नई दिल्ली 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम का 79वां संस्करण होगा और इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और आकाशवाणी समाचार और मोबाइल एप पर भी प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी देश में जारी कोरोना वायरस महामारी और टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल पर राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार पीएम मोदी का यह रेडियो कार्यक्रम आकाशवाणी, डीडी न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी उपलब्ध होगा।

बता दें कि मन की बात के 78वें संस्करण के दौरान, मोदी ने 27 जून को कहा था कि टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने अपने स्थान पर पहुंचने के लिए संघर्ष किया है और नागरिकों को सलाह दी कि वे खिलाड़ियों पर जाने या अनजाने में दबाव न डालें। उन्होंने कहा था कि नागरिकों को खुले दिमाग से खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए और उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने महान धावक मिल्खा सिंह को भी श्रद्धांजलि दी थी, जिन्होंने 19 जून को कोरोना के कारण दम तोड़ दिया था।
 
तब पीएम मोदी ने 27 जून को वैक्सीन को लेकर लोगों में हो रही हिचकिचाहट के मुद्दे को लेकर भी संबोधित किया था। मोदी ने कहा कि भारत ने एक ही दिन में मिलियन लोगों को टीका लगाने की उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी मां के साथ अपने उदाहरण का हवाला देते हुए कहा कि दोनों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *