बिना टॉप टेन के जारी होगा आज 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

रायपुर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम मुख्य परीक्षा वर्ष 2021 का परीक्षा परिणाम 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आॅनलाइन जारी किया जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के.गोयल ने बताया कि परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाईट सीजीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट इन  तथा रिजल्ट डॉट सीजी एनआईसी डॉट पर उपलब्ध रहेगी। माशिमं की इस परीक्षा में दो लाख 83 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कोरोना महामारी के चलते इस बार टॉप टेप की सूची जारी नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि कोरोना के कारण पहली 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों ने घर बैठे परीक्षा दी थी। इसके कारण इस बार परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले अधिक प्रतिशत में आ सकता है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से पिछले वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम 23 जून 2020 को जारी किया गया था। पिछली बार 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 78.59 फीसदी रहा था, जिसमें 82.02 फीसदी लड़कियां एवं लड़कों का पास प्रतिशत 74.70 फीसदी रहा था। इस बार इससे अधिक प्रतिशत में बच्चे उत्तीर्ण होने की उम्मीद है।

इस बार 12वीं बोर्ड के परिणाम के बाद असंतुष्ट छात्र-छात्राओं को पुनर्मूल्यांकन के लिए अवसर नहीं दिया जाएगा। इसके लिए माशिमं की परीक्षाफल समिति ने पहले ही निर्णय ले लिया था। इसके अलावा पुनर्गणना भी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा माशिमं ने टॉप टेन की सूची नहीं जारी करने का फैसला लिया है। बोनस अंक के आधार पर भी मेरिट का प्रावधान नहीं होगा, जिन्होंने खेलकूद समेत अन्य गतिविधियों से बोनस अंक प्राप्त किए हैं। अब बोनस अंक तो मिलेंगे, लेकिन प्रावीण्य सूची के लिए इन अंकों का उपयोग नहीं हो सकेगा। यह व्यवस्था केवल मेरिट लिस्ट के लिए होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *