कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद को भारतरत्न देने की मांग

रायपुर
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज आशीर्वाद भवन बैरन बाजार रायपुर ने युवाओं के प्रेरणास्त्रोत पं. चन्द्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर अध्यक्ष अरुण शुक्ल ने राघवेन्द्र मिश्रा के प्रस्ताव पर युवा क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद को भारत रत्न देने की मांग पर सहमति व्यक्त किया। इसका उन्होंने पूर्ण समर्थन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर सर्व समाज को पत्र प्रेषित कर आजाद को भारत रत्न देने हेतु अभियान चलाया जाएगा, जिसमें देश के सभी राजनैतिक दलों को पत्र प्रेषित कर चन्द्रशेखर आजाद को भारत रत्न देने की मांग रखी जाएगी।

इस अवसर पर सचिव संतोष दुबे ने अपने विचार रखें और समर्थन व्यक्त किया। वहीं लोकमान्य तिलक देश की आजादी में अमूल्य योगदान दिया उन्होंने गणेशोत्सव परंपरा की शुरूआत की जो देश भर में बड़े धूमधाम से यह उत्सव सभी लोग मिल-जुलकर मनाते है। इन दोनों महापुरूषों से युवा वर्ग को प्रेरणा मिलती है कि उनके बताए हुए मार्ग पर चले और देश की एकता और अखण्डता एवं देश प्रेम की भावना सभी वर्गो में जागृत हो।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष अरुण शुक्ल, सचिव संतोष दुबे, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष अतुल पाण्डेय, शशीकांत मिश्रा, आर. के. दीक्षित, साजेन्द्र पाण्डेय, सौरभ शुक्ल, प्रशांत तिवारी, राजकुमार बाजपेयी (जगदलपुर), प्रबंधक एन. एल. शुक्ल आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *