2020 की PSC परीक्षा कल, बिना मास्क नहीं होगी परीक्षा केंद्र में एंट्री

भोपाल
वर्ष 2020 की पीएससी परीक्षा कल होने वाली है। इस परीक्षा में बगैर मास्क के आब्जर्वर और उड़नदस्ता टीम के सदस्य परीक्षा केंद्र में नहीं घुसेंगे। लोक सेवा आयोग ने कहा है कि कोविड 19 नार्म्स के मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसलिए कलेक्टर परीक्षा में प्रोटोकाल का पालन सख्ती से कराएं। इसके बाद अगले माह पीएससी 2021 की परीक्षा संभावित है।

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 की व्यवस्थाओं को लेकर इंदौर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए गाइडलाइन की जानकारी दी। इसमें बताया गया कि कान्फ्रेंसिंग में परीक्षा के दौरान सभी तैयारियां सुनिश्चित कराते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा केन्द्रों में समय से पूर्व प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने तथा परीक्षा के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं को कोषालय में जमा कराने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकाल के आधार पर किस तरह से की जानी है। कोविड संक्रमित अभ्यर्थियों को पृथक से बनाए गए परीक्षा केन्द्रों में उपस्थित कराने, दिव्यांगजनों को बिना किसी परेशानी के परीक्षा केन्द्र में व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग में निर्देशित किया गया कि वषार्काल में अभ्यर्थी पानी में न भीगें, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों, केन्द्राध्यक्षों, केन्द्र पर्यवेक्षकों सहित उड़नदस्ता व आब्जर्वर्स को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने व मास्क लगाकर परीक्षा केन्द्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए। इस दौरान यह भी कहा गया कि केन्द्राध्यक्ष कोड आॅफ कंडक्ट का अनिवार्यत: पालन करें। परीक्षा सामग्री के परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने, सभी पैकेट्स को सील बंद कर व्यवस्थित रखते हुए कोषालय में जमा कराने आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *