अरपा भैंसाझार बैराज से छोड़ा गया 700 क्यूमेक पानी

रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश के पेंन्ड्रा अमरकंटक क्षेत्र में अधिक वर्षा होने के कारण अरपा भैंसाझार बैराज से आज सुबह 10 बजे 700 क्यूमेक जल छोड़ा गया जो बैराज साइट पर प्रवाह के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है जिससे बिलासपुर शहर में अरपा नदी के जल स्तर में वृद्धि होगी। मुख्य कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग कोटा द्वारा नदी के आस-पास रहने वाले लोगों को सर्तकता बरतने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *