मायावती सरकार में हुए स्मारक घोटाला, कई बड़े अधिकारियों और नेताओं के खिलाफ पुख्ता सुबूत 

 लखनऊ 
स्मारक घोटाले की जांच कर रही सतर्कता अधिष्ठान जल्द ही तीन दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी। इन आरोपियों में कई बड़े अधिकारियों के साथ ही राजनेता भी शामिल होंगे। विजिलेंस को जांच में इन आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले हैं।

मायावती सरकार में हुए स्मारक घोटाले में विजिलेंस जांच कर रही है। विजिलेंस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इसमें कई बड़े इंजीनियरों को आरोपित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में दर्ज इंजीनियरों के अलावा अन्य ठेकेदार और उन्हें संरक्षण देने वाले बड़े अधिकारियों की भी भूमिका सामने आ रही है। ऐसे सुबूत मिल रहे हैं कि पत्थरों के आलवा स्मारक में लगाई गई अन्य सामग्रियों के दामों को भी बाजार भाव से ऊंचे दामों पर क्रय किया गया। ऐसा एक सिंडिकेंट बनाकर किया गया।

अधिकारी ने बताया कि अगले चरण में करीब 30-40  और आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। उनके खिलाफ सुबूत मिल गए हैं। वहीं तत्कालीन खनन मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा से भी पूछताछ कर उनके खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे। विजिलेंस के जांच अधिकारी उनके कई करीबी अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रहे हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *