ग्वालियर पुलिस ने 20 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
ग्वालियर
प्रदेश के ग्वालियर की देहात पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 28 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत 2 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक, डबरा देहात थाना प्रभारी शक्ति सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध गांजे की खेप लेकर उनके थाना क्षेत्र में आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र में मिश्रा पेट्रोल पंप के पास चैकिंग लगाई। चैकिंग में एक सफेद रंग की अल्टो आई जिसे चैक किया तो उसमें 20 किलो ग्राम गांजा मिला।
इसी प्रकार मुखबिर की ही सूचना पर महाराजपुरा दहाई क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों ही व्यक्ति गांजे का वैध लाइसेंस नहीं दिखा पाए। बरामद गांजे की कीमत 2 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।
