भारत का उभरता आर्थिक केंद्र मध्यप्रदेश

भोपाल

भारत के आर्थिक केंद्र के रूप में उभरते मध्यप्रदेश में निवेश से जुड़ी संभावनाओं पर विचार करने के लिए आयोजित सम्मेलन-सत्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। शनिवार की शाम 5 बजे वर्चुअली होने वाले इस सम्मेलन की अध्यक्षता विनीत मित्तल अध्यक्ष अवाडा एनर्जी करेंगे।

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश के निवेश विशेषज्ञ भाग लेंगे।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश भारत का आदर्श निवेश स्थल है। मध्यप्रदेश में पिछले 10 वर्षों में शिक्षा, कृषिकर्म और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास देखा गया है।

विकास के लिए कौन-सी रणनीतियाँ सफल हुईं और किस तरह राज्य नए निवेश आकर्षित करने में संपन्न रहा है, इन सभी आयामों पर सम्मेलन में चर्चा होगी। सम्मेलन का आयोजन अंतरराष्ट्रीय संस्था होरोसिस इंडिया द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *