गरीब कल्याण समूह का पुनर्गठन

भोपाल
राज्य शासन द्वारा निर्धनों के कल्याण के क्षेत्र में संबंधित विभागों के मध्य परस्पर समन्वय एवं सहभागिता से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप के अंतर्गत निर्धनों के कल्याण से संबंधित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये अंतर्विभागीय समूह (गरीब कल्याण-समूह) का पुनर्गठन किया है।

समूह पुनर्गठन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल, सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद भदौरिया, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग, पिछड़ा वर्ग एवं घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल और नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया को सदस्य बनाया गया है।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग इस समूह का नोडल विभाग होगा। प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग इस समूह के समन्वयक होंगे। समूह की बैठकों में इन विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव भी भाग लेंगे। समूह की बैठकें माह में न्यूनतम एक बार आयोजित की जाएगी। समूह की बैठकों में आवश्यकतानुसार विषय-विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *