थल सेना भर्ती की परीक्षा 25 को, रहेगी नि:शुल्क वाहन की व्यवस्था

रायपुर
भारतीय थल सेना की दुर्ग में आयोजित भर्ती रैली में शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों की लिखित परीक्षा 25 जुलाई रविवार को कलिंगा युनिवर्सिटी कोटनी नया रायपुर में निर्धारित की गई है।

उप संंचालक रोजगार ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर से 24 जुलाई दोपहर 2 बजे से रात्रि 11 बजे तक परीक्षा स्थल तक पहुंचने की नि:शुल्क सुविधा प्राप्त कर सकते है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से आवेदकों को परीक्षा स्थल तक ले जाने के लिये अंतिम बस रात्रि 11 बजे प्रस्थान करेगी। अत: आवेदक निर्धारित समय के भीतर अपनी उपस्थिति रोजगार कार्यालय रायपुर में प्रवेश पत्र के साथ देना सुनिश्चित करें। आवेदक यदि स्वयं की व्यवस्था से परीक्षा स्थल तक पहुंचते है तो उनके अल्पसमय के विश्राम की व्यवस्था शासकीय एवं प्राथमिक माध्यमिक शाला कुहेरा में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *