सत्य नारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मे टीकाकरण

तिल्दा/नेवरा
स्थानीय सत्य नारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका-नेवरा में कोविड-19 के विरुद्ध टीकाकरण शिविर का आयोजन कर  टीका लगाया गया। महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ ने इसके लिए पहल की थी।यह शिविर महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित सभी के लिए खुला था।

स्वास्थ्य विभाग ने भी इस शिविर को अपने केन्द्रों की सूची में शामिल किया था। इस कारण कोविन ऐप में जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन करवा लिया था उन्हें आसानी हुई। टीकाकरण के लिए कोविशील्ड के 150 डोज भेजे गये तवथे। इनसे, शिविर में 130 लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कु. सोनिया देवांगन, विवेक पाठक और शुभम कौशल ने शिविर का संचालन किया।

शिविर के बाद महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डॉ. शैलजा निगम ने स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि के रूप में कु. देवांगन को स्मृति चिह्न भेंट किया।आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. राकेश डेढगवें ने तीनों का आभार व्यक्त किया। स्वास्थय विभाग ने 23 जुलाई को भी महाविद्यालय को टीकाकरण केन्द्र के रूप में जारी रखने की सूचना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *