सीएम योगी का किसानों को लाभ देने के लिए एक और बड़ा कदम

लखनऊ 
गेहूं खरीद में अविश्वसनीय बदलाव लाने के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश में धान खरीद की बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। सरकार प्रत्येक किसान को उसके धान के एक-एक दाने का मूल्य दिलाने के लिए नई धान खरीद नीति बनाने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। सितम्बर से शुरु होने वाली धान खरीद के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने पर भी सरकार का जोर है।

सीएम योगी ने किसानों के हित को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों से धान खरीद की नई नीति तैयार करने को कहा है। सीएम योगी के निर्देश के बाद से अधिकारी धान क्रय केन्द्रों को बढ़ाने, किसानों से उनके खेत के पास ही धान खरीद करवाने, पारदर्शी व्यवस्था बनाने, धान खरीद के बाद तत्काल भुगतान करने आदि अनेक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट गए हैं। धान के एक-एक दाने का मूल्य किसानों को मिलने से उनकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद से लगातार किसानों को लाभ देने का काम किया है। इस साल सरकार ने गेहूं खरीद में बदलाव लाते हुए ई-मंडियों की स्थापना की। किसानों को उनके खेत से 10 किमी के दायरे में गेहूं खरीद की सुविधा दी। ई-पॉप मशीनों से गेहूं खरीद कर पारदर्शिता लाने वाली योगी सरकार ने सर्वांगींण विकास को तेजी से आगे बढ़ाया है। खरीद के 72 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया गया। जिसका नतीजा है कि आज तक के इतिहास में रबी विपणन वर्ष 2021-22 में उसने 1288461 किसानों से 56.25 लाख मेट्रिक टन गेहूं खरीद की गई है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *