शिक्षा विभाग का लेखापाल 15 हजार का रिश्वत लेते गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा
बिलाईगढ़ शिक्षा विभाग का लेखापाल रथलाल बंजारे को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 15 हजार रुपये का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बंजारे एक शिक्षक की जीपीएफ पेंशन निकालने के लिए उसके बेटे से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिक्षक के बेटे ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी और एसीबी की टीम ने उसे रंगीन नोटों देकर बंजारे को देने के लिए कहा। जैसे ही शिक्षक के बेटे ने बंजारे को वह रुपये दिए, एसीबी की टीम ने उसे रंगीन नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *