टोक्यो ओलंपिक के लिए PM नरेंद्र मोदी ने जापान प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा को दी शुभकामनाएं

 नई दिल्ली 
पांच साल के लंबे इंतजार के बाद टोक्यो ओलंपिक गेम्स का आगाज हो गया है। टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे से होगी। 23 जुलाई की सुबह से खेल इवेंट्स भी शुरू हो चुके हैं। आर्चरी से भारत के चार तीरंदाजों ने आज रैंकिंग राउंड में हिस्सा लिया। ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्विटर के जरिए योशिहिडे और पूरे जापान को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, 'पीएम योशिहिडे सुदगा और पूरे जापान को टोक्यो 2022 ओलंपिक गेम्स और पैरालम्पिक के लिए शुभकामनाएं। हम दुनिया के बेस्ट एथलीट्स के शानदार प्रदर्शन देखने का इंतजार कर रहे हैं।'
 
इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 100 से अधिक हो गए, जबकि आयोजकों ने शुक्रवार को 19 नए मामले सामने आने की घोषणा की। चेक गणराज्य का चौथा खिलाड़ी रोड साइकिलिस्ट मिशेल श्लेजेल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। टोक्यो ओलंपिक गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी से पहले कोरोना मामलों की संख्या का शतक पार हो गया । महामारी के कारण समारोह में 1000 से कम लोग होंगे और दर्शकों को अनुमति नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *