निगम से बिना अनुमति के प्लाटिंग करने वाले 26 पर मामला दर्ज

रायपुर
अवैध प्लांटिंग करने वालों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने नगर निगम की अनुमति लेना भी मुनासिब नहीं समझते। इसी का खमियाजा अब इन प्लाटिंग करने वाले 26 लोगों को भुगतना पड़ेगा क्योंकि पुलिस ने जोन कमिश्नरों की शिकायत के बाद इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर लखन पटले ने कहा कि नगर निगम से बिना अनुमति लिए कबीर नगर थाना, खमतराई, पुरानी बस्ती, गुढि?ारी, डीडी नगर थाना क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने वाले 26 लोगों के खिलाफ जोन कमिश्नरों की शिकायत के बाद मंगलवार को 17 और बुधवार को 9 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है।  निगम के जोन अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

कबीर नगर थाने में राहुल शर्मा और डिपू प्रसाद और खमतराई थाने में लक्ष्मी, कांतीलाल पटेल, दमयंती बेन पटेल, संगीता, भगवती बेन पटेल, अरूण झा और मिथलेश कुमार के खिलाफ अवैध प्लांटिग का मामला दर्ज किया गया। इन सभी के दस्तावेजों की जांच में पुलिस जुट गई है, वहीं नगर निगम से भी जरुरी दस्तावेज मंगाए जा रहे है ताकि आगे की कार्रवाई दस्तावेजों के आधार पर की जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *