उच्च न्यायालयों में जजों की नियुक्ति के लिए 80 नामों की सिफारिश

नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों में जजों की नियुक्ति के लिए एक जुलाई 2020 से 15 जुलाई 2021 के बीच 80 नामों की सिफारिश की है। इनमें से 45 न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों में नियुक्त किया जा चुका है।

राज्य सभा में एक लिखित सवाल के जवाब में यह जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने दी। उन्होंने बताया कि शेष न्यायधीशों की नियुक्ति के प्रस्तावों पर सरकार और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के साथ विभिन्न चरणों पर कार्यवाही चल रही है।

कानून मंत्री ने कहा कि उच्च न्यायालयों में रिक्तियों को भरने के लिए लिए राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर विभिन्न सांविधानिक प्राधिकरणों से परामर्श और अनुमोदन की आवश्यकता होती है। इसलिए, उच्च न्यायपालिका में न्यायाधीशों की रिक्तियों को भरने के लिए आवश्यक समय का संकेत नहीं दिया जा सकता है।

भारत में कुल 25 उच्च न्यायालयों के लिए 1,098 न्यायाधीश स्वीकृत हैं। मौजूदा वक्त में 645 न्यायाधीश कार्यरत हैं, जबकि 453 की कमी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *