गुरूवार को 9 लाख 56 हजार से अधिक ने लगवाई वैक्सीन

भोपाल

टीकाकरण महाअभियान के तहत आज 22 जुलाई को शाम 6 बजे तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में 9 लाख 56 हजार 606 लोगों ने 4640 टीकाकरण केन्द्रों पर कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई।

संचालक एन.एच.एम. (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया अब तक प्रदेश में 2 करोड़ 66 लाख 12 हजार 378 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

आज कोरोना के मात्र 17 नये प्रकरण

प्रदेश में गुरूवार को कोरोना के मात्र 17 नये प्रकरण आये हैं। पॉजिटिविटी दर 0.02 प्रतिशत है। आज 17 रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं और 76 हजार 314 कोरोना टेस्ट किये गये। कोरोना संक्रमण के नये प्रकरणों में भोपाल में 3, इंदौर में 7, जबलपुर में 2, बालाघाट, खरगोन, मुरैना, राजगढ़ और शिवपुरी में एक-एक नया प्रकरण आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *