मुख्यमंत्री चौहान से नाबार्ड के अध्यक्ष डॉ. चिंतला ने मुलाकात की

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नाबार्ड के अध्यक्ष डॉ जी.आर. चिंतला ने आज मंत्रालय पहुँचकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य की नई संभावनाओं के विषय में चर्चा की।

मुख्यमंत्री चौहान ने नाबार्ड द्वारा प्रकाशित पुस्तक “ मैग्निफिसेंट मावैल्स” तथा "नाबार्ड इन मध्यप्रदेश” का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान से डॉ. चिंतला ने नाबार्ड द्वारा ग्रामीण विकास, माइक्रो इंरीगेशन, डेयरी विकास, सरदार सरोवर बाँध से अधिक से जल प्राप्त करने, सौर ऊर्जा परियोजनाओं, जिला सहकारी बैंकों के सुदृढ़ीकरण आदि क्षेत्रों में मध्यप्रदेश सरकार के साथ कार्य की संभावनाओं पर चर्चा की। इसी के साथ मध्यप्रदेश की “एक जिला एक उत्पाद योजना” को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा कृषि उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओ.) को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *