एफिल टॉवर या पर्यटन स्थल पर जाने के लिए ‘कोरोना पास’ की होगी जरूरत

परिस
फ्रांस में किसी भी पर्यटन स्थल, एफिल टॉवर संग्रहालय या सिनेमाघरों में एंट्री से पहले अब आगंतुकों को विशेष कोरोना वायरस पास की जरूरत होगी। समाचार एजेंसियों ने बुधवार को बताया कि फ्रांस की सरकार कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला किया है। इस विशेष कोविड-19 पास की आवश्यकता को अनिवार्य कर दिया गया है। ये पास उन्ही पर्यटक को मिलेगा, जो पूरी तरह से वैक्सीनेट हो। आगंतुकों को पास हासिल करने के लिए यह दिखाना पड़ेगा कि उनका वैक्सीनेशन हो चुका है। वहीं वह कोरोना निगेटिव हैं। यानी कोरोना जांच का प्रमाणपत्र भी दिखाना होगा। 

फ्रांस ने अपने एक सरकारी आदेश में कहा है कि बुधवार (21 जुलाई) को सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों पर यह 'कोरोना पास' वाला नियम लागू हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों चाहते हैं कि ये नियम रेस्तरां और कई अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी लागू हो। 'कोरोना पास' की अनिवार्यता को लागू करने के लिए एमैनुएल मैक्रों जल्द से जल्द एक विधेयक पारित करना चाहते हैं। इसमें सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स और मेडिकल टीम के लोगों के लिए टीके की खुराक लेने की जरूरत को शामिल किया गया है। संसद के निचले सदन में बुधवार से इस विधेयक पर बहस शुरू हो गई है। 

फिर से बढ़ रहे हैं फ्रांस में कोरोना के मामले? 
हालांकि फ्रांस में कई लोगों ने इस फैसले का विरोध किया है। टीकाकरण विरोधी प्रदर्शनकारी आने वाले दिनों में इस फैसले के खिलाफ विरोध करने की योजना भी बना रहे हैं। अल्पाइन शहर चेम्बरी में बुधवार को पास-विरोधी प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों का एक समूह देखने को मिला। जो विरोध करते हुए टाउन हॉल में प्रवेश कर गए थे। उन्होंने एक दीवार से फ्रांसीसी राष्ट्रपति एइमैनुएल की एक फोटो भी दीवार से हटा दी थी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *