मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच बस सेवा को 28 जुलाई तक स्थगित

भोपाल
 मध्यप्रदेश में Corona की रफ्तार पर अंकुश लग गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan)  लगातार कोरोना की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। वही संभावित तीसरी लहर (third wave) को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध किए जा रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र  के बीच बस सेवा को 28 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

दरअसल दक्षिणी राज्य महाराष्ट्र, केरल में कोरोना केसों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वही संक्रमण का फैलाव ना हो इस वजह से एक बार फिर से मध्यप्रदेश शासन ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच 28 जुलाई तक के लिए बस सेवा को स्थगित करने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार द्वारा यह फैसला कोरोना संक्रमण से बचाव पढ़ लिया गया है। इस मामले में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत  के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।

मामले में राज्य परिवहन प्राधिकार के ज्वाइंट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एडमिनिस्ट्रेशन अनूप कुमार सिंह का कहना है कि मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र जाने वाली और वहां से मध्य प्रदेश सीमा के अंदर आने वाली सभी बसों पर 28 जुलाई तक प्रतिबंध जारी रहेगी। बता दें कि इससे पहले 22 जुलाई को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लिए बस सेवा का परिचालन शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान Corona को लेकर प्रतिदिन समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इस दौरान जिला प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। वहीं संभावित श्री लहर की चर्चा के बीच प्रदेश सरकार अस्पतालों में Bed की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ-साथ ऑक्सीजन प्लांट (oxygen plant) लगाने संबंधी तैयारियों को लेकर भी प्रतिबद्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *