छत्तीसगढ़ में भी कराई गई है जासूसी-भूपेश
रायपुर
देशभऱ में पेगासस स्पायवेयर जासूसी मामले से बवाल मचा हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दावा है कि पेगासस स्पायवेयर वाले छत्तीसगढ़ भी आए थे। उनका दावा है कि राज्य में भी जासूसी कराई गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने इसका जवाब पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह से मांगा है। साथ ही पूरे मामले की जांच की मांग भी की है.। छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा बस्तर में आदिवासियों का धर्मांतरण किए जाने के आरोप जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में धर्मांतरण का एक भी प्रकरण की जानकारी है तो वे सरकार के पास उपलब्ध कराए। राज्य सरकार उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि आदिवासी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों से उनसे मुलाकात करने आए थे और उनकी मांगों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में जिन गांवों का पट्टा निरस्त किया गया था उनकी सरकार आते ही वहां के ग्रामीण जवानों को पट्टों का वितरण कर दिया गया है। वहीं सर्व आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है नारायणपुर और अन्य दूरस्थ इलाकों में नक्सली आदिवासियों को पट्टा नहीं लेने दे रहे हैं, इस पर प्रतिनिधिमंडल से कहा कि जिला पुलिस बल और सुरक्षा जवानों के सहयोग से उन ग्रामीण इलाकों में जाकर पट्टों का वितरण जल्द से जल्द से किया जाएगा। राज्य सरकार आदिवासियों की संस्कृति बचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस सिलसिले में बस्तर में बड़े पैमाने पर देवगुड़ी और घोटुल के निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई है।
वहीं दूसरी ओर भाजपा के द्वारा बस्तर में आदिवासियों का धर्मांतरण किए जाने का जो आरोप राज्य सरकार पर लगा रही है वह उसका सबूत उनके पास लाकर दें। धर्मांतरण का एक भी प्रकरण अगर सही पाया जाता है तो राज्य सरकार उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। क्योंकि राज्य में मध्यप्रदेश के समय से धर्मांतरण पर कानून प्रभावशील है।
