झारखंड के गिरिडीह से लापता दो भाइयों का कंकाल बिहार के जमुई में मिला

गिरीडीह 
झारखंड के गिरीडीह के ति‍सरी से 22 जून से लापताचंदन बर्णवाल और अंशु बर्णवाल का कंकाल बिहार के जमुई जिला अंतर्गत खैरा थाना क्षेत्र के पांच पहाड़ी स्थित मेनवा जंगल से बुधवार को बरामद कर लिया गया। चंदन के मंझले भाई कुंदन बर्णवाल ने कपड़ा, मास्क और गाड़ी से दोनों भाइयों की पहचान की। जमुई के डीएसपी राकेश कुमार ने फोरेंसिक टीम द्वारा कंकाल का डीएनए टेस्ट करवाने की बात कही है। आशंका जताई गई कि अपराधियों ने चंदन और अंशु की हत्या कर जमुई के जंगल में लाश को फेंक दिया। अपराधियों ने दोनों भाइयों के शरीर के कई टुकड़े कर दिए थे। बताया जाता है कि तिसरी के पंदनाटांड़ के निवासी मुरारी लाल बर्णवाल के बड़े पुत्र चंदन बर्णवाल और छोटे पुत्र अंशु बर्णवाल कई वर्षों से सोनो के प्रभाकर मंडल नामक बाबा के चक्कर में पड़े थे। उक्त बाबा ने दोनों भाइयों से पैसा डबल करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की थी। चंदन और अंशु 22 जून को बाबा से पैसा लेने के लिए गरही जाने की बात कह कर घर से निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *