उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ऑपरेशन के दौरान के शरीर में छोड़ा कपड़ा, महिला की हालत नाजुक 

 नई दिल्ली 
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक सरकारी अस्पताल पर ऑपरेशन के दौरान महिला के शरीर में कपड़ा छोड़ देने का आरोपी है. जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। यह मामला जनवरी है का जब महिला ने ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया था लेकिन उसके कुछ दिनों बाद ही महिला की हालत खराब होती चली गई। जांच करने के बाद पता चला कि ऑपरेशन के दौरान महिला की बच्चेदानी में कपड़ा छोड़ दिया गया था। फिलहाल महिला लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती है। महिला के पति ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है और डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। मामले की जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की।

तिलहर थाना क्षेत्र के रामपुर उत्तरी गांव निवासी मनोज ने बताया कि जब उनकी पत्नी नीलम देवी गर्भवती थीं, तो पत्नी को डिलीवरी के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। छह जनवरी को आपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ। आरोप है कि डाक्टर ने आपरेशन से पहले सुविधा शुल्क की मांग की थी। असमर्थता जताने पर डाक्टर ने आपरेशन पर लापरवाही की। बच्चेदानी में कपड़ा छोड़ दिया। घाव को धागे से सिल दिया।

बताया कि आपरेशन के बाद पत्नी की धीरे-धीरे हालत बिगड़ने लगी। पत्नी का प्राइवेट उपचार कराया। हालत ज्यादा खराब होने पर पत्नी को 21 जून को निजी अस्पताल में दिखाया। वहां जांच में जानकारी हुई कि बच्चेदानी में कपड़ा है। आंत सिली हुई है। इसके बाद पत्नी को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पत्नी का उपचार चल रहा है। पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाए। महिला के परिजन ने बताया कि वर्तमान में महिला लखनऊ में भर्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *