लव मैरेज के बाद दहेज के लिए पत्नी को छोड़ करने जा रहा था दूसरी शादी, गिरफ्तार

 पटना  

प्रेम विवाह कर दहेज के लिए पत्नी को छोड़ना एक रेलवे के जूनियर इंजीनियर को भारी पड़ा। महिला थाने की पुलिस ने दानापुर डीआरएम कार्यालय के पास से आरोपित जूनियर इंजीनियर अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
दरअसल, साल 2014 में अमित कुमार लड़की को ट्यूशन पढ़ाने जाता था। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। 2019 में दोनों ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद भी किसी को नहीं बताया और कहा कि सबकी रजामंदी से सार्वजनिक तौर पर शादी करेंगे। लेकिन शादी के एक साल बाद ही लड़के का रवैया बदल गया। अक्सर मोबाइल ऑफ रखता था।
 
इसी दौरान पता चला कि लड़का दूसरी शादी करने जा रहा है। महिला थाने में शिकायत की। कई बार काउंसिलिंग भी हुई, इसके बाद भी लड़का दूसरी शादी करने जा रहा था। महिला थानाध्यक्ष किशोरी सहचरी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी हो गई है और उसे जेल भेज दिया गया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *