कल सिंघू बॉर्डर से जंतर-मंतर के लिए रवाना होंगे 200 किसान : BKU नेता राकेश टिकैत

नई दिल्ली
किसानों का आंदोलन गुरुवार को एकबार फिर से दिल्ली की सीमाओं में दाखिल हो रहा है। दरअसल, कल से 200 किसान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन और सरकार से भी अनुमति मिल गई है। इस अनुमति के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बताया है कि हमारे 200 लोग कल ही अलग-अलग धरनास्थलों से जंतर-मंतर के लिए रवाना होंगे। राकेश टिकैत ने बताया कि सिंघू बॉर्डर से 4-5 बसें कल रवाना होंगी और जंतर-मंतर पहुंचने के बाद हमारा विरोध प्रदर्शन संसद के मानसून सत्र के खत्म होने तक चलेगा। 

आपको बता दें कि किसान नेताओं ने मॉनसून सत्र के दौरान संसद को घेरने की तैयारी की है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि संसद के आसपास किसानों की भीड़ को अनुमति नहीं दी जाएगी, इसीलिए प्रशासन ने उन्हें जंतर-मंतर पर जाने को कहा है, लेकिन किसान संसद का घेराव करने की कोशिश में हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच तकरार देखने को मिली। बुधवार को दिल्ली पुलिस और संयुक्त किसान मोर्चा के बीच बैठक में किसानों ने कहा कि वे संसद सत्र के दौरान ही संसद के बाहर, यानी जंतर-मंतर पर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ धरना देंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *