अखिलेश यादव ने कहा -भाजपा के राजनीतिक छल-कपट की सच्चाई अब सबके सामने आ गई

लखनऊ
सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश विकास में पीछे होता गया है। भाजपा के कुशासन से जनता ऊब गई है। उसके राजनीतिक छल-कपट की सच्चाई अब सबके सामने आने से बौखलाए मुख्यमंत्री और दूसरे भाजपा नेता लोगों के मनोरंजन के लिए अब राजनीतिक खेल तमाशों के आयोजन में उतर आए हैं। कभी भाजपा और संघ की बैठकें, कभी मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चाएं तो कभी धड़ाधड़ तबादले ये सब भाजपा की घबराहट का नतीजा ही है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार यह ब्यौरा कभी नहीं देती है कि कहां से कितना बाहरी पूंजी निवेश आया और किस उद्यमी ने कहा उद्योग लगाया? कितनों को रोजगार मिला? कितने एमओयू जमीन पर उतरे और कितने उद्योगों में छंटनी से कितने नौजवान बेरोजगार हुए? भाजपा राज में गुण्डाराज के साथ भ्रष्टाचार पर रोक नहीं है। महिलाओं की इज्जत पर हर समय खतरा मंडराता रहता है। छोटी-छोटी बच्चियां तक दुष्कर्म की शिकार बनाई जा रही हैं। मिशन शक्ति का झूठा प्रचार, विकास के नाम पर कहीं कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *