बूथ स्तर तक पहुंचाओ सरकार के काम: शिवप्रकाश

भोपाल
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार के कामों को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए काम करना है। विधायक, सांसद और पार्टी के पदाधिकारी इसके लिए काम करें कि संगठन की एक-एक गतिविधि का क्रियान्वयन बूथ स्तर पर हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भी बूथ स्तर पर हर कार्यकर्ता सुने और उस पर मन कर स्थानीय स्तर पर काम करे। जबलपुर में संगठन की संभागीय बैठक में शिवप्रकाश ने खासतौर पर आदिवासियों के क्षेत्र में काम करने पर अधिक जोर दिया। शिवप्रकाश संभागीय बैठकों के जरिये केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय प्राथमिकताओं पर अमल के लिए जिला और मंडल अध्यक्षों की भूमिका को सबसे मजबूत बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *