पर्यटन और चार धाम यात्रा से जुड़ी गतिविधियों के लिए दिया 200 करोड़ रुपये का राहत पैकेज: सीएम धामी

देहरादून
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन और चार धाम यात्रा से संबंधित गतिविधियों में लगे लोगों के लिए 200 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। इसके साथ ही सीएम ने उम्‍मीद जताई है कि इस पैकेज से 1.63 लाख परिवारों को लाभ पहुंचेगा। ये जानकारी बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी की गई। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से प्रभावित गांवों के दौरे के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। ये जानकारी सीएमओ द्वारा दी गई।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *