जब से मोदी सरकार आई है देश में महंगाई और बेरोजगारी की एक लहर सी उड़ गई – राव
रायपुर
युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल राव एक दिवसीय प्रवास पर आज सुबह राजधानी रायपुर पहुंचे जहां पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान राव ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आई है तब से देश में महंगाई और बेरोजगारी की एक लहर सी उड़ गई है जो शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राव ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश जो हमसे भी छोटे और अविकसित है वहां पर भी पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम हमारे देश की तुलना में बहुत कम है। नरेंद्र मोदी सरकार देश को महंगाई और बेरोजगारी की ओर ढकेल रही है और देश की संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है। जब से नरेंद्र मोदी की सरकार इस देश में आई है उसके बाद से पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी की एक लहर सी उड़ गई है जो शांत होने का नाम नहीं ले रही है।
छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार बेहद प्रशंसनीय का कार्य कर रही है, चाहे वह किसानों का कर्जा माफ, वन उपज की खरीदी उचित मूल्य पर एवं आदिवासियों को उनका जमीन दिलाना यह सारे कार्य राज्य सरकार ने बेहद अच्छे तरीके से कर रही है, इसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। पत्रकारवार्ता के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, मीडिया विभाग प्रमुख निखिल द्विवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विपिन मिश्रा, रेणु मिश्रा, मीडिया विभाग प्रमुख तुषार गुहा व सुमित साव शामिल थे।
