रायपुर लायन्स क्लब कैपिटल की अध्यक्ष बनी शीला भंसाली
रायपुर
जैन समाज में समाजसेवा में अग्रणी व कर्मठ व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें लायन्स क्लब केपिटल रायपुर के अध्यक्ष के रूप में लायन शीला अभय भंसाली को नवनिर्वाचित अध्यक्ष चुना गया है, वहीं उत्साही लायन मीनाक्षी कौशल को सचिव एवं लायन किरण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में ललित महल में शपथ ग्रहण कराया गया। इस दौरान लायन्स क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर तिलोकचंद बरडि?ा और छत्तीसगढ़ शासन के सेवानिवृत्त और पूर्व आइजी आनंद तिवारी के मुख्य आथिति के रूप में व लायन ईश्वर कुमार अग्रवाल, लायन प्रेमप्रकाश शर्मा, लायन एस्टर तिग्गा, लायन राजेश चौरसिया, रायपुर जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष अभय भंसाली सहित लायन्स क्लब कैपिटल के अनेक सदस्यों के साथ शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह के अंत में निवृत्तमान अध्यक्ष लायन जया सुर के द्वारा नवनिर्वाचित टीम को कार्यभार सौंपा गया।
