मुख्यमंत्री चौहान ने समर्थ सद्गुरु भैया जी सरकार के साथ रोपे पौधे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर से पधारे समर्थ सद्गुरु भैया जी सरकार के साथ स्मार्ट उद्यान में आज कदंब और नीम का पौधा लगाया।

कदम्ब या कदम के पेड़ को देव का वृक्ष माना जाता है। कदम्ब आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्द है। इसके फल नींबू की तरह होते हैं। कदंब के फूलों का अपना अलग महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में इन सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है।

एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि‍के रूप में जाना जाता है। नीम स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान होते हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी नीम बहुत उपयोगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *