दुर्गेश केसवानी को सिंधी के हेरिटेज फाउंडेशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना

भोपाल
 मध्य प्रदेश बीजेपी (bjp) के वरिष्ठ नेता दुर्गेश केसवानी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दुर्गेश केसवानी को समाज के उत्थान और विकास के लिए काम करने वाली राष्ट्रीय संस्था ने अपना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा उन्हें संस्था का राष्ट्रीय प्रवक्ता भी घोषित किया गया है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश केसवानी को सिंधी समाज के उत्थान और विकास के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल उन्हें सिंधी समाज के राष्ट्रीय संस्था सिंधी हेरिटेज फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अलावा वह राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाए गए है।

वही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद दुर्गेश केसवानी ने कहा कि समाज के उत्थान और विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही वह पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।

इस दौरान सिंधी भाषा कला और साहित्य के विकास पर बोलते हुए दुर्गेश केसवानी ने कहा कि युवाओं को भाषा के प्रति जागरूक करना और अपने समाज एवं संस्कृति के बारे में जानकारी देना बड़े कार्य में से एक है। जिसका निर्वहन वो पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे।

इस मामले में संस्थापक अध्यक्ष नारायण बबलानी का कहना है कि संस्था सिंधी समाज के 10 उद्देश्यों के लिए काम कर रही है। जिसमें सिंधी समाज के विरासत को संभालने के साथ समाज का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार और उत्थान के लिए काम करना है। इसके अलावा वोकेशनल, प्रोफेशनल कोर्स का संचालन सहित फंडिंग और प्राकृतिक आपदाओं और मेडिकल इमरजेंसी के दौरान लोगों की मदद जैसे बड़े और जन हितैषी कार्य संस्था के 10 उद्देश्य में शामिल है। इतना ही नहीं बड़े स्तर पर विवाह कार्यक्रम सहित बाल संस्कार केंद्र का संचालन और विद्यार्थियों के सम्मान जैसे कार्य भी संस्था द्वारा संचालित किए जाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *