दो अलग-अलग जिलों में हुई नक्सली वारदात में एक जवान शहीद, एक ग्रामीण की मौत
बलरामपुर-नारायणपुर
सूबे के दो अलग-अलग जिलों में हुई नक्सली घटना में जहां आईटीबीपी का एक जवान शहीद हो गया वहीं दूसरी ओर विस्फोट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई।
प्राप्त समाचारों के अनुसार राज्य के झारखंड की सीमा से लगे बलरामपुर में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल के जवानों के लगाई गई बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में आने एक चरवाहे की मौत हो गई। वहीं दूसरी नक्सली वारदात नरायणपुर जिले की है जिसमें विधायक की सुरक्षा में लगे जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई जिसमें आईटीबीपी एक जवान शहीद हो गया।
बताया जाता है कि जवान नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के सुरक्षा के लिये रमादई और शिवमंदिर के मुख्य मार्ग पर रोड ओपनिंग पार्टी लगी हुई थी इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलियों दागी । इस मुठभेड़ में राजस्थान का रहने वाला आईटीबीपी का एक जवान शिवकुमार मीणा शहीद हो गया। इस घटना की पुष्टि पुलिस कप्तान नीरज चंद्राकर ने की।
दूसरी घटना छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से लगे बलरामपुर जिले के सामरी गांव की है। यहां पर नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों को अपना निशाना बनाने के लिये बारुदी सुरंग लगा रखी थी जिसके चपेट में सामरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीपरढाबा गांव का रहने वाला चरवाहा इस विस्फोट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई बताया जाता है कि मृतक चरवाहे के शव को नक्सलियों ने उसके परिजनों को सौंप दिया है। इन दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्रों में पुलिस सर्चिंग अभियान को तेज कर दिया गया है।
